Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

DLF को The Dahlias में शेष 247 इकाइयों की बिक्री से 23,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद 

January 27, 2025

DLF को The Dahlias में शेष 247 इकाइयों की बिक्री से 23,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद 

नई दिल्ली: गुरुग्राम में अपनी बेहद आलीशान परियोजना में 11,816 करोड़ रुपये की कीमत में 173 आवासीय इकाइयों की बिक्री से उत्साहित रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ को अब अपनी द डहलियाज परियोजना में शेष 247 इकाइयों की बिक्री से कम-से-कम 23,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है। पिछले वर्ष अक्टूबर में डीएलएफ ने गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ की बेहद आलीशान आवासीय परियोजना द डहलियाज शुरू की थी, जिसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं।

एक अपार्टमेंट का न्यूनतम आकार 10,300 वर्ग फुट है। निवेशक प्रस्तुतीकरण के अनुसार, डीएलएफ ने अबतक इस परियोजना में 173 इकाइयां बेची हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 18.5 लाख वर्ग फुट है और इससे कंपनी को 11,816 करोड़ रुपये की आय हुई है। डीएलएफ को इसमें प्रति इकाई औसतन लगभग 70 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

डीएलएफ ने प्रस्तुतीकरण में कहा, शेष 27 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा जाएगा। वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 23,000 करोड़ रुपये है। डीएलएफ समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक त्यागी ने शनिवार को कहा था कि इस विशिष्ट पेशकश के लिए काफी मजबूत अंर्तिनहित मांग देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें