Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp के इन फीचर्स से न करें छेड़छाड़, नहीं तो खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत

October 13, 2023

WhatsApp के इन फीचर्स से न करें छेड़छाड़, नहीं तो खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत

 

नई दिल्ली: व्हाट्सप्प दुनियाभर में चैट करने के लिए एक पॉपुलर ऐप है। इस अप्प को आजकल पर्सनल यूज के अलावा लोग दफ्तर और सोसाइटी के कामों के लिए भी वॉट्सऐप करने लगे हैं। वॉट्सऐप के पॉपुलैरिटी की बड़ी वजह इसमें मिलने वाली सुविधाएं हैं। लेकिन, हम आपको यहां एक ऐसे सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आपने सेलेक्ट कर लिया तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है:

दरअसल वॉट्सऐप में यूजर्स को कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर ऐप को अलग-अलग लैंग्वेज में इस्तेमाल करने का है। भारत में ज्यादातर लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल इंग्लिश में करते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स तेलुगु, मराठी या हिंदी जैसी भाषाओं में भी अपनी समझ के हिसाब से ऐप को यूज करते हैं। लेकिन, भारतीय भाषाओं के अलावा ये ऐप में यूजर्स को विदेशी भाषाओं का भी सपोर्ट मिलता है।

दूसरी भाषा का ऑप्शन: वॉट्सऐप में यूजर्स को चाइनीज और फ्रेंच जैसी कई भाषाओं का भी सपोर्ट मिलता है। ताकी बाकी देशों के यूजर्स भी ऐप को इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए ऐप में सेटिंग का ऑप्शन मिलता है। आप ऐप सेटिंग पर जाकर आसानी से किसी भी भाषा चुन सकते हैं। ऐसा करते ही आपको ऐप की सारी जानकारियां उसी भाषा में दिखाई देने लगेंगी।

इसलिए हो सकती है दिक्कत- वॉट्सऐप में अगर आप लैंग्वेज सेटिंग के ऑप्शन जाकर किसी लैंग्वेज को सेलेक्ट करते हैं तो पूरे ऐप की लैंग्वेज तुरंत बदल जाती है। यही चीज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। क्योंकि, आपने अगर धोखे से भी किसी ऐसी भाषा का चुनाव कर लिया जिसे आप नहीं समझते तो आपके लिए ऐप को ऑपरेट करना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें