Site icon Dainik Savera Times

Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हुआ कमजोर, 11 पैसे की आई गिरावट

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर हो गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर डॉलर ने स्थानीय मुद्रा को संभाला और गिरावट को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर होकर 82.69 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 11 पैसे के नुकसान के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 13 पैसे टूटकर 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसी बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत के नुकसान से 104.33 पर आ गया।

Exit mobile version