Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 13, 2024

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई : विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मोर्चे पर कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.78 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 426.63 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें