Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों ने दो दिन की गिरावट के बाद की वापसी

October 5, 2023

घरेलू बाजारों ने दो दिन की गिरावट के बाद की वापसी

मुंबई: घरेलू बाजारों ने दो दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ आगाज किया। बीएसई सेंसेक्स 383.31 अंक चढक़र 65,609.35 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक बढक़र 19,545.05 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की,चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: RBI ने PM Vishwakarma को PIDF में किया शामिल, योजना को मिला दो साल का विस्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें