Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार के घरेलू बाजारों में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार पांचवें सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 315.53 अंक गिरकर 74,187.37 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 102.60 अंक फिसलकर 22,602.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, नेस्ले इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,841.84 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

Exit mobile version