Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू बाजारों में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 19, 2024

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू बाजारों में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ने से बाजार में लगातार पांच सत्र से गिरावट जारी है। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 672.53 अंक गिरकर 71,816.46 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 218.2 अंक फिसलकर 21,777.65 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध इन्फोसिस के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और नेस्ले इंडिया के शेयर भी गिरे। आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को फायदा हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्यत: नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.27 प्रतिशत चढक़र 89.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,260.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें