Site icon Dainik Savera Times

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति से निपटने के लिए इस साल एक बार फिर दरें बढ़ाने का संकेत देने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 333.64 अंक टूटकर 66,467.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 99.8 अंक के नुकसान से 19,801.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। वहीं बैंक आफ इंडिया, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,110.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Exit mobile version