Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट

September 25, 2023

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 136.61 अंक टूटकर 65,872.54 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 39.7 अंक के नुकसान से 19,634.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज,हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,326.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें