Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: विदेशी पूंजी की निकासी के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 206.18 अंक गिरकर 76,604.72 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 61.5 अंक फिसलकर 23,337.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा,

जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

Exit mobile version