Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार के घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

July 16, 2024

शुरूआती कारोबार के घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.55 अंक चढक़र 80,850.41 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 63.35 अंक की बढ़त के साथ 24,650.05 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,684.78 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें