Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में मंगलवार को घरेलू सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.05 अंक चढक़र 77,578.13 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 65.8 अंक की बढ़त के साथ 23,603.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 653.97 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version