Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

July 11, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और निरंतर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.32 अंक चढक़र 80,170.09 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 583.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें