Site icon Dainik Savera Times

Donair Group का म्यूजिकल कैंपेन Freedom to Move हुआ लॉन्च हुआ

 

नई दिल्ली : भारत का सबसे बड़ा लाइफस्टाइल और फैशन हाऊस डोनियर ग्रुप का म्यूजिकल कैंपेन फ्रीडम टू मूव लॉन्च किया गया। इस म्यूजिकल में दर्शकों के सामने होंगे टाइगर श्रॉफ, नताशा भारद्वाज और जन्नत जुबैर रहमानी। इस तिकड़ी का गीत नियो स्ट्रेच फैब्रिक को लॉन्च करता है।

यह दुनिया का सबसे बढ़िया फैब्रिक है जो चार तरफ स्ट्रैच हो सकता है। इस फैब्रिक से ग्राहकों को मिलेगी मूव के लिए ज्यादा आजादी। इस संबंध में डोनियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेंद्र वी. अग्रवाल ने कहा कि नियो स्ट्रैच के ब्रैंड एम्बैसडर के रूप में टाइगर श्रॉफ को चुनना स्वाभाविक था।

उनकी डायनैमिक एनर्जी और एफर्टलेस स्टाइल हमारे इस नए तरह के फैब्रिक नियो स्ट्रेच के साथ मैच होती है। फ्रीडम टू मूव कैंपेन के बारे में बात करते हुए डोनियर ग्रुप के एवीपी ब्रांड मार्कीटिंग आकाश मिश्रा ने कहा कि फ्रीडम टू मूव कैंपेन के पीछे अलग तरह के फैब्रिक के लिए जगह बनाना और इससे जुड़ा अनुभव को सभी तक पहुंचाने का विचार है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version