Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस धनतेरस न गवाएं Gold खरीदने का मौका,जानें सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव

November 7, 2023

इस धनतेरस न गवाएं Gold खरीदने का मौका,जानें सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव

 

वाराणसी: त्योहारी सीजन की शुरुआत से ही सोने-चाँदी की खरीदारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में यूपी के वाराणसी में मंगलवार (7 नवम्बर) को सोने की कीमतों में फिर कमी आई है। सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में 200 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। जिसके बाद चांदी की कीमत 78200 रुपये हो गई।

बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है। वाराणसी के सर्राफा बाजार में 7 नवम्बर को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 150 रुपये लुढ़कर 56500 रुपये हो गई.इसके पहले 6 नवम्बर को इसकी कीमत 56650 रुपये थी। वहीं 4 और 5 नवम्बर को इसका भाव 56750 रुपये था. इसके पहले 3 नवम्बर को इसकी कीमत 56650 रुपये रही। वहीं 2 नवम्बर को इसका भाव 56550 था। जबकि 1 नवम्बर को इसकी कीमत 55850 रुपये थी।

ये है 24 कैरेट सोने का भाव:
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 165 रुपये टूटकर 60100 रुपये हो गई.इसके पहले 6 नवम्बर को इसका भाव 60265 रुपये था.वाराणसी के सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया की नवम्बर महीने की शुरुआत के साथ पहले सोने चांदी के कीमतों में तेजी आई लेकिन अब इसकी कीमत धीमी रफ्तार कम हो रही है।

चांदी 200 रुपये महंगा:
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में 200 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है जिसके बाद इसकी कीमत 78200 रुपये हो गई.इसके पहले 6 नवम्बर को इसका भाव 78000 रुपये था.वहीं 4 और 5 नवम्बर को इसकी कीमत 77000 रुपये थी।

 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें