Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vice Media ने 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की

April 28, 2023

Vice Media ने 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की

सैन फ्रांसिस्को: वाइस मीडिया अपने वाइस न्यूज टुनाइट प्रसारण को बंद करने के साथ-साथ अपने वैश्विक संगठनों के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक संकटग्रस्त मीडिया कंपनी कई महीनों से खुद को बेचना चाह रही है। डब्ल्यूएसजे द्वारा देखे गए कर्मचारियों के लिए एक नोट में सह-सीईओ ब्रूस डिक्सन और होजेफा लोखंडवाला ने कहा, ‘‘हम बाजार की वास्तविकताओं के अनुरूप वाइस न्यूज को बदल रहे हैं और हम देंखेंगे कि दर्शक हमारे अपने कंटेंट को कैसे और कहां देखते हैं।’’

वाइस वर्ल्ड न्यूज अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए डिजिटल और टीवी न्यूज कंटेंट तैयार कर रहा है। वाइस ने कहा कि वाइस न्यूज दुनिया भर में इसका एकमात्र समाचार ब्रांड होगा, प्रभावी रूप से वाइस वर्ल्ड न्यूज ब्रांड खत्म हो जाएगा। वाइस मीडिया ने इस वर्ष की शुरुआत में फोर्ट्रेस इन्वेस्टमेंट ग्रुप से ऋण वित्तपोषण में 30 मिलियन डॉलर प्राप्त किए थे। अपने चरम पर, वाइस का मूल्य लगभग 6 अरब डॉलर था। पिछले महीने, रिपोर्टों में कहा गया था कि ब्लैक ग्रुप ने लगभग 400 मिलियन डॉलर में वाइस को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। पिछले हफ्ते, लोकप्रिय समाचार आउटलेट इनसाइडर ने अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। छंटनी उस मीडिया बाजार को दर्शाती है जो अभी भी एक संघर्षरत अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है।

पुलित्जर पुरस्कार विजेता बजफीड.कॉम की समाचार शाखा को भी बंद किया जा रहा है, सीईओ जोना पेरेटी ने इसकी घोषणा की। मीडिया आउटलेट ने कहा कि यह व्यापार, कंटेंट, तकनीक और व्यवस्थापक टीमों में कर्मचारियों की संख्या में लगभग 15 प्रतिशत की कमी कर रहा है और बजफीड न्यूज को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। कई मीडिया आउटलेट्स, जैसे एबीसी न्यूज, एनपीआर, वोक्स मीडिया, सीएनएन और अन्य ने हाल के महीनों में छंटनी की है।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें