Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

February 15, 2023

शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

मुंबई: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 225.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 60,806.31 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी भी 54.50 अंक के नुकसान के साथ 17,875.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आठ को छोड़कर बाकी सभी के शेयर नुकसान में दिखाई दिए। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत चढक़र 61,032.26 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख की वजह से रही। जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। इसके पहले मंगलवार को यूरोप और अमेरिका के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है और इसकी वजह से वे सतर्कता बरत रहे हैं। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें