Site icon Dainik Savera Times

रियलमी के निदेशक समेत दर्जन भर लोगों ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन विनिर्माता रियलमी इंडिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों समेत दर्जन भर से अधिक लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रियलमी से इस्तीफा देने वाले सभी लोग कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माधव सेठ के साथ दूसरी कंपनी से जुड़ने वाले हैं। सेठ हाल ही में आनर टेक कंपनी का हिस्सा बने हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘रियलमी इंडिया में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने इस्तीफा दिए हैं जिनमें कुछ निदेशक भी शामिल हैं। ये लोग आनर टेक कंपनी में माधव सेठ के साथ जुड़ गए हैं।’’ सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले लोगों में रियलमी के पूर्व निदेशक (बिक्री) दीपेश पुनमिया भी शामिल हैं। पुनमिया आनर टेक में सहायक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का रियलमी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। रिलयमी के सह-संस्थापक सेठ ने पांच साल के कार्यकाल के बाद जून में इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एनसीआर के श्रमिकों की हालत पर चिंता जताई

Exit mobile version