Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली की मांग बढ़ने से सरकार ने सभी गैस आधारित संयंत्रों को 2 माह चालू रखने को कहा

April 14, 2024

बिजली की मांग बढ़ने से सरकार ने सभी गैस आधारित संयंत्रों को 2 माह चालू रखने को कहा

नई दिल्ली: सरकार ने इस बार लंबे समय तक गर्मी रहने के अनुमान के कारण बिजली की मांग में वृद्धि को देखते हुए गैस आधारित सभी बिजली उत्पादन स्टेशनों को 1 मई से 30 जून तक अपने संयंत्रों को चालू रखने का निर्देश दिया है।

गैस-आधारित उत्पादन स्टेशनों (जीबीएस) के एक बड़े हिस्से का वर्तमान में, मुख्यत व्यावसायिक कारणों से प्रयोग नहीं हो रहा है। मंत्रलय ने इस गर्मी (अप्रैल से जून 2024) में 260 गीगावाट अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया है। पिछले साल सितंबर में बिजली की अधिकतम मांग 243 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

बिजली मंत्रलय के बयान के अनुसार, यह आदेश 1 मई से 30 जून 2024 तक बिजली उत्पादन और आपूíत के लिए वैध रहेगा। बयान के अनुसार, गैस-आधारित उत्पादन स्टेशनों से अधिकतम बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 11 के तहत सभी गैस-आधारित उत्पादन स्टेशनों को निर्देश जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें