Site icon Dainik Savera Times

484वें उड़ान मिशन के चलते चीन ने पृथ्वी अवलोकन के लिए नया उपग्रह किया प्रक्षेपित,

 

जिउक्वान: चीन ने सोमवार को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा। उपग्रह, गाओफेन-12 04, लॉन्ग मार्च-4सी वाहक रॉकेट द्वारा एक बजकर 45 मिनट (बीजिंग समय) पर प्रक्षेपित किया गया और सफलतापूर्वक नियोजित कक्षा में प्रवेश कर गया।

उपग्रह का उपयोग भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन, सड़क नेटवर्क डिजाइन, फसल उपज अनुमान और आपदा राहत सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च श्रृंखला के वाहक रॉकेटों के 484वें उड़ान मिशन का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

Exit mobile version