मुंबई: भारत के निजी विमानन परिदृश्य में एक नई शुरुआत हुई है, जब अहमदाबाद स्थित ड्यून्स एयर ने शनिवार को अपनी प्रीमियम चार्टर सेवाओं के शुभारंभ के साथ औपचारिक रूप से इस क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की। इस पहल के साथ कंपनी ने देश के उच्च-वर्गीय और व्यवसायिक यात्रियों को एक वैकल्पिक, निजी और विशिष्ट उड़ान अनुभव देने का लक्ष्य रखा है।
ड्यून्स एयर के सह-संस्थापक रितेश हाडा के अनुसार, कंपनी का उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को सेवा देना है जो सुविधाजनक, तेज़ और पूरी तरह से निजी हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद एक ऐसी एयरलाइन बनाना है जो केवल गंतव्य तक पहुंचाने का माध्यम न होकर एक प्रीमियम अनुभव दे जहां हर उड़ान एक व्यक्तिगत सेवा की तरह हो।”
-फ्लाईट्स, लेकिन सामान्य नहीं
गैर-अनुसूचित श्रेणी की इस एयरलाइन ने फिलहाल दो विमानों के साथ परिचालन शुरू किया है। ड्यून्स एयर की उड़ानें नियमित वाणिज्यिक उड़ानों से अलग होंगी – जहां ग्राहकों को उड़ान का समय, स्थान और सेवाएं अपनी सुविधा से तय करने की पूरी स्वतंत्रता होगी।
-नया युग, नई उम्मीदें
ड्यून्स एयर का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत में प्राइवेट एयर चार्टर सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है — खासकर महामारी के बाद, जब अधिक से अधिक लोग निजी और सुरक्षित यात्रा विकल्पों को चुनने लगे हैं।
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ड्यून्स एयर जैसे नए खिलाड़ियों की मौजूदगी से न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि निजी उड़ानों की गुणवत्ता और पहुंच में भी सुधार देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

