Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में इस साल त्यौहारी महीने में 90 हजारकरोड़ रुपए की E-commerce बिक्री की उम्मीद

September 16, 2023

भारत में इस साल त्यौहारी महीने में 90 हजारकरोड़ रुपए की E-commerce बिक्री की उम्मीद

 

नई दिल्ली : लगभग 140 मिलियन खरीदारों के कारण, भारत में इस साल त्यौहारी महीने में 90 हजार करोड़ रुपए का ऑनलाइन कारोबार की संभावना है, जो पिछले साल के त्यौहारी महीने से 18-20 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

मार्कीट रिसर्च फर्म रैडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टैंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स त्यौहारी सीजन की बिक्री के 10वें वर्ष को चिह्नित करते हुए, उद्योग को पूरे वर्ष के लिए 5 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का जीएमवी हासिल करने की उम्मीद है। पिछले 10 वर्षों में भारतीय ई-टेलिंग लगभग पूरी तरह से बदल गई है क्योंकि समग्र ई-टेलिंग उद्योग का वार्षिक जीएमवी इस अवधि में लगभग 20 गुना बढ़ गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खपत में हालिया मंदी और अर्थव्यवस्था पर लगभग 3 साल के बाहरी झटकों को देखते हुए इस साल 10वें त्यौहारी सीजन की बिक्री अवधि और भी महत्वपूर्ण है। रैडसीर के पार्टनर मृगांक गुटगुटिया ने कहा, पिछली कई तिमाहियों में हम इलैक्ट्रॉनिक्स से परे श्रेणियों में जीएमवी योगदान में वृद्धि देख रहे हैं।

यह पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अच्छा है, क्योंकि यह उपभेक्ताओं की कई श्रेणियों को ऑनलाइन खरीदने की इच्छा दिखाता है और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक ब्रांड आ रहे हैं। गुटगुटिया ने कहा, इस प्रवृत्ति को जारी रखते हुए, हम इस त्यौहारी अवधि में फैशन, सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल, घरेलू और सामान्य माल व अन्य जैसी गैर-इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों से जीएमवी योगदान में वृद्धि की उम्मीद करते हैं।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें