Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत… 26 पैसे बढ़कर 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 16, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत… 26 पैसे बढ़कर 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की वृद्धि के साथ 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क पर 90 दिन की छूट के बाद आए सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने विदेशी निवेशकों को घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी के लिए प्रेरित किया, जिससे स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

-डॉलर में 0.47% की गिरावट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.66 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 85.54 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की वृद्धि को दर्शाता है। मंगलवार को रुपया 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस दौरान, अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.49 पर रहा।

-शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 118.02 अंक की गिरावट के साथ 76,616.87 अंक पर और निफ्टी 41.10 अंक गिरकर 23,287.45 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को सक्रिय रहे और उन्होंने 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें