Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में तेजी, बाद में अस्थिर हुआ बाजार

January 5, 2023

शुरुआती कारोबार में तेजी, बाद में अस्थिर हुआ बाजार

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही लेकिन बाद में अस्थिरता आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 209.39 अंक चढक़र 60,866.84 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 59 अंक बढक़र 18,101.95 अंक पर था। हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में अस्थिरता आई। सेंसेक्स 34.37 अंक की गिरावट के साथ 60,623.08 पर था जबकि निफ्टी 5.20 अंक चढक़र 18,048.15 अंक पर था। सेंसेक्स में, एनटीपीसी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स बढ़त पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 636.75 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 60,657.45 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 189.60 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,042.95 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 78.64 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 2,620.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें