Site icon Dainik Savera Times

Ecom Express ने अपने ब्राण्ड की नई पहचान का किया अनावरण

नयी दिल्ली: ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड (ईकॉम एक्सप्रेस) ने अपने ब्राण्ड की नई पहचान का अनावरण किया है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह बदलाव उपभोक्ता-उन्मुख सेवाओं के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिसके तहत कंपनी विशिष्ट वर्ग के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने, कस्टमर-फेसिंग मेट्रिक्स और मुख्य परिणामी क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करती है। देश भर में फैले व्यापक एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में आधुनिक टेक्नोलॉजी को शामिल कर कंपनी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version