Site icon Dainik Savera Times

आर्थिक वृद्धि से स्टार्टअप के लिए अभूतपूर्व अवसर मिले: चंद्रशेखर

नयी दिल्ली: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा जल शक्ति राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि पिछले दशक में भारत के वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों ने देश की समग्र आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे स्टार्टअप के लिए अभूतपूर्व अवसर मिले हैं। चंद्रशेखर ने यहां काउंसिल फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक अंडरस्टैंडिंग द्वारा आयोजित इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुये कहा कि वित्तीय क्षेत्र में वृद्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्धारित “विकसित भारत 2047” को प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ संरेखित होती है।

ये भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, अब इस नए शेड्यूल पर होगा आयोजन

Exit mobile version