Site icon Dainik Savera Times

2025-26 में अर्थव्यवस्था में 6.8% वृद्धि की उम्मीद, सरकारी खपत में क्रमश: 7.3% की उम्मीद

नई दिल्ली: एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.8% की मजबूत वृद्धि होने का अनुमान है। यह तेजी मजबूत हाई-फ्रीक्वैंसी इंडिकेटर की वजह से देखी जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, अगले वित्त वर्ष के दौरान नोमिनल जीडीपी वृद्धि लगभग 10.5% रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया कि इस वृद्धि के प्रमुख संकेतकों में मजबूत हवाई यात्री यातायात, सेवा पीएमआई में वृद्धि और जीएसटी संग्रह में वृद्धि शामिल है। इसके अतिरिक्त रबी फसल की अधिक बुवाई से कृषि विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक स्थिर आधार प्रदान करेगा। रिपोर्ट में बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत त्यौहारी मांग और आर्थिक गतिविधि में लगातार सुधार के कारण लचीलापन दिखाया है।

ये लचीलापन हाई-फ्रीक्वैंसी इंडिकेटर के रूप में दिखाई देता है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में शानदार वृद्धि दिखाई है। रिपोर्ट में कहा कि 2024-25 में मंदी तो रहेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि वित्त वर्ष 2025 में निजी और सरकारी खपत में क्रमश: 7.3% और 4.1% की मजबूत वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। निर्यात वृद्धि में वित्त वर्ष 2024 में 2.6% की वृद्धि के मुकाबले 5.9% की मजबूत वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। रिपोर्ट में बताया कि 2024-25 की दूसरी छमाही में सरकारी व्यय में तेजी आने की उम्मीद है, जो विकास के लिए अहम होगा। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘होने वाले अमर1की राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ नीतियों को लागू करने के बाद कई तरह के आर्थिक और रणनीतिक जोखिम बने हुए हैं। इसका वैश्विक व्यापार पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है।‘

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

Exit mobile version