Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने छापामारी के बाद 5.3 किलो सोना किया जब्त

September 17, 2023

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने छापामारी के बाद 5.3 किलो सोना किया जब्त

 

जयपुर: सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डी.ओ.आई.टी.) के निलंबित संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जयपुर, दिल्ली, मुंबई और उदयपुर में 17 परिसरों पर छापामारी की। छापामारी कर ईडी ने 3 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 5.3 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

सोने के अलावा ईडी अधिकारियों ने मामले से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, पेन ड्राइव, फाइलें और अन्य सबूतभी एकत्र करने का दावा किया है। ज्ञात हो कि ईडी ने एक महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यादव को गिरतार किया था। ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कहा था कि जयपुर में डीओआईटी दतर, उनके आवासों और उन कंपनियों के कार्यालय परिसरों समेत विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली, जिन्हें डीओआईटी द्वारा एलईडी वीडियो वॉल्स और ई-मित्र परियोजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट दिए गए थे, जिनमें से कई की निगरानी यादव ने की थी।

इससे पहले ईडी ने कहा था कि योजना भवन में यादव के कार्यालय की अलमारी से 2.3 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोना जब्त किया गया था। यादव को कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 10 अगस्त को गिरμतार किया गया था और 20 मई को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें