Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाद्य तेल सस्ता; दाल-दलहन और मीठे में मिलाजुला रुख

December 18, 2022

खाद्य तेल सस्ता; दाल-दलहन और मीठे में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के दाम 733 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए जबकि दाल-दलहन और मीठे में में मिश्रित रुख रहा वहीं अनाज के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे। तेल तिलहन: वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 32 रिंगिट फिसलकर सप्ताहांत पर 3868 रिंगिट प्रति टन पर आ गया।

इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा सप्ताहांत पर 3.12 सेंट की बढ़त लेकर 63.24 सेंट प्रति पाउंड पर पहुंच गया। बीते सप्ताह सरसों तेल 733 रुपये, मूंगफली तेल 366 रुपये, सूरजमुखी तेल 147 रुपये, सोया रिफाइंड 294 रुपये और वनस्पति तेल 586 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हो गया जबकि पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19780 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 18534 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15457 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 10989 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 13187 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका… टीम इंडिया का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें