Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल नरम, दाल दलहन मिश्रित, चावल टूटा

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में लगभग टिकाव रहने के बीच स्थानीय स्तर पर मांग में उतार-चढ़ाव की वजह से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में नरमी रही जबकि दाल-दलहन में घटबढ़ रही। इस दौरान चावल टूट गया और मीठे में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 306 रिंगिट उबलकर 4058 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.44 सेंट की तेजी लेकर 54.66 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 292 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 249 रुपये, पाम ऑयल 133 रुपये प्रति क्विंटल और सोया रिफाइंड 439 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वहीं, मूंगफली तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 136407 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 20512 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 13773 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 9733 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 11533 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

ये भी पढ़ें: तंबाकू की लत में कमी, फिर भी युवाओं और किशोरों में बढ़ती वेपिंग ने बढ़ाई चिंता

 

 

Exit mobile version