नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने आज कहा कि आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रोसेसिंग और रिफंड तेजी से जारी करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा हरे हैं लेकिन कुछ ऐसे मामले हैं जिनमें करदाता पर पिछली मांगे बकाया होने के कारण उनका रिफंड बकाया है। विभाग ने आज यहां कहा कि आंकलन वर्ष 2023-24 के लिए 7.09 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इनमें से 6.96 करोड़ आईटीआर सत्यापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 6.46 करोड़ रिटर्न अब तक संसाधित किए जा चुके हैं, जिनमें 2.75 करोड़ रिफंड रिटर्न भी शामिल हैं। तेजी से प्रसंस्करण और रिफंड शीघ्र जारी करने पर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : भारत का सर्विस सेक्टर चमका, अप्रैल में PMI 58.8 के स्तर पर

