Site icon Dainik Savera Times

आपूर्ति श्रंखला संकट के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने की कोशिश : Mercedes-Benz India

 

मुंबई: र्मिसडीज बेंज इंडिया ने बुधवार को कहा कि त्योहारी सीजन की मांग के बीच इसे आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह ग्राहकों को अधिक से अधिक कारों की आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने कहा कि इस साल सितंबर तक उसने 12,768 कारें बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

र्मिसडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने यहां कहा, हमने सोचा कि सबसे खराब स्थिति को हम छोड़ आए हैं लेकिन आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां जारी हैं। अब भी कुछ कलपुर्जों का संकट बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन जोखिमों से कंपनी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में जीएलए, जीएलसी और जीएलएस ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा, ह्लकलपुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति के मामले में अब •ाी चुनौतियां आ रही हैं। इस कारण मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version