Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम चुनाव से पहले एफटीए समझौता होने की उम्मीद: स्विस राजदूत 

December 10, 2023

आम चुनाव से पहले एफटीए समझौता होने की उम्मीद: स्विस राजदूत 
कोलकाता:  भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) का महत्वपूर्ण समझौता अगले साल आम चुनावों के पहले संपन्न हो जाएगा।हेकनर ने नवाचार और निवेश अवसर खोलने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते को काफी अहम बताया। ईएफटीए के सदस्यों में स्विट्जरलैंड के अलावा आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और नॉव्रे भी शामिल हैं। इन देशों के साथ भारत का उत्पाद व्यापार वर्ष 2022 में 6.1 अरब डॉलर रहा था।
स्विस राजदूत ने कहा, दोनों पक्ष पिछले 12 महीनों से अधिक समय से इस प्रस्तावित समझौते पर बहुत बारीकी और गंभीरता से बातचीत कर रहे हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह सौदा आम चुनावों से पहले पूरा हो जाएगा।  भारत में अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है।‘स्विस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के कोलकाता खंड का उद्घाटन करने के लिए आए हेकनर ने कहा,यदि भारत नवाचार चाहता है, तो उसे लगभग 12 से 15 देशों के साथ काम करने की जरूरत है। निवेश और नवाचार की दुनिया के लिए स्विट्जरलैंड उन देशों में से एक है। उन्होंने कहा, ह्लहम भारत के साथ अधिक रणनीतिक नवाचारी संबंध स्थापित करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें