Site icon Dainik Savera Times

EKA Mobility, KPIT Technologies ने पावरट्रेन घटकों के विकास के लिए किया समझौता 

मुंबई: इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन ईकेए मोबिलिटी ने ई-बसों तथा वाणिज्यिक वाहनों के लिए ट्रैक्शन मोटर्स, कंट्रोलर, वाहन नियंत्रण इकाइयों और बैटरी प्रबंधन प्रणाली जैसे पावरट्रेन घटकों के विकास के लिए केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के साथ प्रारंभिक समझौता करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

ईकेए मोबिलिटी ने कहा, दोनों भागीदारों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञपन से केपीआईटी के परिवहन के क्षेत्र में तीन दशकों के कार्य तथा स्वदेशी रूप से विकसित इलेक्ट्रिक पावरट्रेन प्रौद्योगिकियों की व्यापक श्रृंखला का हमें लाभ मिलेगा। इससे ईकेए मोबिलिटी को ऊर्जा दक्षता प्रदान करने तथा स्वामित्व की कुल लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन सुधीर मेहता ने कहा,‘‘यह सहयोग हमारे ग्राहकों को टिकाऊ तथा कुशल इलेक्ट्रिक वाहन प्रदान कर परिवहन को फिर से परिभाषित करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन प्रौद्योगिकियों में केपीआईटी की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हमारा लक्षय़ भारत में शून्य-उत्सजर्न वाणिज्यिक वाहनों के बदलाव को गति देना है।

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किशोर पाटिल ने कहा कि केपीआईटी के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन समाधान अत्यधिक लागत-प्रतिस्पर्धी होने के अलावा उच्च दक्षता भी प्रदान करते हैं। पाटिल ने कहा कि दुनिया भर में उपभोक्ता स्वच्छ व सुरक्षित परिवहन समाधानों की तलाश कर रहे हैं जो उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version