Site icon Dainik Savera Times

भारत में Electricity की खपत February में नौ फीसदी बढक़र 117.84 अरब यूनिट रही

नई दिल्ली: भारत में बिजली की खपत इस साल फरवरी में सालाना आधार पर नौ फीसदी से अधिक बढक़र 117.84 अरब यूनिट रही। बिजली की खपत में मजबूत वृद्धि फरवरी में आर्थिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने का संकेत देती है। विशेषज्ञों के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही तापमान बढ़ने से मार्च में बिजली की खपत में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में बिजली की खपत 108.03 अरब यूनिट थी। फरवरी 2023 में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढक़र 209.66 गीगावाट हो गई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बेची जाती थीं 12 से 16 साल की लड़कियां, एक किशोरी के बदले मिलते थे 1.5 लाख, जानें पूरा मामला

Exit mobile version