Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में बिजली खपत नवंबर में 8.5% बढ़कर 119.64 अरब यूनिट पर पहुंचा

December 2, 2023

देश में बिजली खपत नवंबर में 8.5% बढ़कर 119.64 अरब यूनिट पर पहुंचा

 

नई दिल्ली: देश में बिजली खपत नवंबर में लग•ाग 8.5 प्रतिशत बढ़कर 119.64 अरब यूनिट रही। त्यौहारों और आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिजली की खपत एक साल पहले इसी अवधि में 110.25 अरब यूनिट और नवंबर 2021 में 99.32 अरब यूनिट थी।

नवंबर में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग 204.60 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) रही। यह आंकड़ा नवंबर 2022 में 187.34 गीगावाट और नवंबर 2021 में 166.10 गीगावट था। बिजली मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि अगली गर्मियों में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें