Site icon Dainik Savera Times

ईएमएस लिमिटेड के शेयर 34 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली: पानी एवं जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के शेयर बृहस्पतिवार को 211 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 34 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने 33.43 प्रतिशत के उछाल के साथ 281.55 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 36.82 प्रतिशत बढक़र 288.70 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर इसने 33.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 282.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,522.10 करोड़ रुपये रहा। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन 12 सितंबर को 75.28 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर रखा गया। आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नए शेयर के अलावा बिक्री पेशकश के तहत 82,94,118 इक्विटी शेयर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Exit mobile version