Site icon Dainik Savera Times

Market गिरावट के बीच Energy Shares में जोरदार तेजी, 15% तक उछाल

Energy Shares Surge Amid Market Fall

Energy Shares Surge Amid Market Fall

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन एनर्जी सेक्टर बाजार को संभालने का काम कर रहा है और शेयरों में करीब 15 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा रही है।

दोपहर 1:30 बजे तक निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ सभी सूचकांकों में टॉप गेनर था।

शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 14.90 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 9.99 प्रतिशत, एनएलसी इंडिया 8.07 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू एनर्जी 7.56 प्रतिशत, टाटा पावर 5.43 प्रतिशत, जयप्रकाश पावर 5.42 प्रतिशत, अदाणी पावर 5.26 प्रतिशत, बीएचईएल 5.14 प्रतिशत, टोरंट पावर 4.84 प्रतिशत, कोल इंडिया 4.54 प्रतिशत और एनटीपीसी 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में थे।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/us-china-trade-decline-tariff-war-global-trade-2-percent/

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च के हेड सन्नी अग्रवाल ने कहा कि देश भर में भीषण गर्मी की लहर के साथ-साथ कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में व्यवधान के कारण ग्रिड में ऊर्जा की मांग में वृद्धि होने की संभावना है और इस कारण पूरे पावर सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति में बाधा आने की आंशका बनी हुई है, जिससे लोग इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग करने वाले उपकरणों जैसे इंडक्शन चूल्हा आदि की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इससे भी बिजली की मांग बढ़ रही है और इसका फायदा एनर्जी शेयरों को मिल रहा है।

व्यापक बाजार में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 246 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,634 और निफ्ट 52 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,813 पर था।

हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला जुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,628 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 16,408 पर था।

Exit mobile version