Site icon Dainik Savera Times

रूस को इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

 

नई दिल्ली : भारत से रूस को इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात इस साल जुलाई में दोगुने से ज्यादा बढ़कर 12.36 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह केवल 5.56 करोड़ डॉलर के स्तर पर रहा था। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काऊंसिल (ईईपीसी) के जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल जुलाई में अमरीका में निर्यात 10.4 फीसदी घटकर 1.44 अरब डॉलर रह गया।

देश से चीन को इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात जुलाई में 10 फीसदी घटकर 19.79 करोड़ डॉलर रह गया है। दुनियाभर के प्रमुख 25 देशों में भारत का इंजीनियरिंग उत्पादों का कुल निर्यात में 76 फीसदी योगदान देता है। इसमें से 14 देशों में सालाना आधार पर जुलाई में निर्यात में गिरावट देखने को मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने देश से इंजीनियरिंग वस्तुओं का कुल निर्यात 6.62 फीसदी गिरकर 8.75 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 9.37 अरब डॉलर रहा था। दरअसल लौह, इस्पात और एल्युमिनियम की वैश्विक स्तर पर मांग घटने से निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version