Site icon Dainik Savera Times

EPFO ने अगस्त में शुद्ध रूप से 16.99 लाख सदस्य जोड़े

 

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अगस्त, 2023 में शुद्ध रूप से 16.99 लाख सदस्य जोड़े। नियमित वेतन पर नौकरी पाने वालों के बारे में शुक्रवार को जारी आंकड़ों (पेरोल आंकड़ा) में यह जानकारी दी गई। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आंकड़ों की सालाना आधार पर तुलना करने पर अगस्त, 2022 के मुकाबले इस साल शुद्ध रूप से सदस्यों की संख्या में मामूली वृद्धि दिखती है। महीने के दौरान 3,210 प्रतिष्ठानों ने अपना पहला ईसीआर (इलैक्ट्रॉनिक चलान सह रिटर्न) जमा कर कर्मचारियों को ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाया है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

Exit mobile version