नयी दिल्ली: एपिक एनर्जी लिमिटेड ने सोलापुर और उसके आसपास 35 मेगावाट (25 मेगावाट) का सौर पार्क स्थापित करने के लिए निवा इकोटेक के साथ समझौता किया है। एपिक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रणव ने ‘बीएसई’ को दी सूचना में कहा,‘‘एपिक एनर्जी लिमिटेड की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना भारत में सौर पार्क स्थापित करने के उद्देशय़ से की गई है।
हम निवा के सहयोग से क्रियान्वित किए जाने वाले उसके पहले उद्यम को लेकर बहुत उत्साहित है।’ निवा इकोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय ने बयान में कहा, सोलापुर सौर पार्क स्थापित करने के लिए एक आदर्श स्थान है। निवा में हमने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न ग्राहकों के लिए इस स्थान पर पहले से ही कई परियोजनाएं पूरी की हैं। एपिक के साथ हमारी साझेदारी हमें भारत के सौर ऊर्जा का विस्तार करने के लिए अपने कौशल व अनुभव का सवरेत्तम इस्तेमाल करने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले, भारत-न्यूजीलैंड FTA एक ऐतिहासिक कदम

