Site icon Dainik Savera Times

तकनीकी कपड़ों पर मुंबई में प्रदर्शनी ‘Technotex’ का होगा आयोजन

नयी दिल्ली: जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली ‘टेक्नोटेक्स 2023’ प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है। कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी। सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है।

इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबारों के बीच बैठकों के अलावा संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। सक्सेना ने उम्मीद जताई कि इस दौरान भारत में तकनीकी कपड़े बनाने के लिए कुछ समझौते किए जा सकते हैं। इसमें महाराष्ट्र आयोजक राज्य के तौर पर शामिल होगा जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश भागीदार राज्य के तौर पर शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Exit mobile version