Site icon Dainik Savera Times

Exicom ने EV Charging Stations विकसित करने के लिए चाजर्जोन के साथ मिलाया हाथ 

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन चाíजंग समाधान प्रदाता एक्सिकॉम ने 500 से अधिक चाíजंग स्टेशन विकसित तथा स्थापित करने के लिए चाजर्जोन के साथ गठजोड़ की सोमवार को घोषणा की। इस साझेदारी के तहत एक्सिकॉम उच्च-क्षमता वाले चार्जिंग समाधान विकसित करेगी तथा उनकी आपूर्ति करेगी, जिसे चाजर्जोन द्वारा अपने आगामी केंद्रों और सार्वजनिक चार्जिंग स्थलों पर तैनात किया जाएगा।
 एक्सिकॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ईवीएसई अंशुमान दिव्यांशु ने बयान में कहा,‘‘चाजर्जोन के साथ यह सहयोग हमें विश्वसनीय और उच्च-क्षमता वाले चार्जिंग समाधान पेश करने में मदद करेगा, जिसमें उन्नत बैटरी व नवीकरणीय एकीकृत समाधान शामिल हैं। यह भविष्य के लिए हरित परिवहन स्थापित करने में योगदान देंगे। चाजर्जोन के सीईओ काíतकेय हरयानी ने कहा कि साझेदारी से कंपनियां समूचे भारत में टिकाऊ ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में सक्षम होंगी।
 उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि सुलभता, सामुदायिक सशक्तीकरण और टिकाऊ व्यवहार भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम एक्सिकॉम के उन्नत समाधानों तथा अपने व्यापक नेटवर्क के साथ इस बदलाव में योगदान देने की उम्मीद करते हैं।
ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Exit mobile version