Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्साइड इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढक़र 270 करोड़ रुपये पर

November 6, 2023

एक्साइड इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढक़र 270 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली: बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.11 प्रतिशत बढक़र 270.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 241.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 4,371.52 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,841.13 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 4,043.57 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,550.31 करोड़ रुपये था। एक्साइड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुबीर चक्रवर्ती ने कहा, आलोच्य तिमाही में 10 प्रतिशत बिक्री वृद्धि व्यापक आधार पर थी। इसमें वाहन और औद्योगिक दोनों क्षेत्रों ने स्वस्थ वृद्धि दर्ज की।’’

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें