Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विस्तार विलय: एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस कुछ मार्गों पर न्यूनतम क्षमता बनाए रखेंगी

September 26, 2023

विस्तार विलय: एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस कुछ मार्गों पर न्यूनतम क्षमता बनाए रखेंगी

 

नई दिल्ली: एयर इंडिया और सिंगापु एयरलाइंस दिल्ली-सिडनी और दिल्ली-पेरिस सहित विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर न्यूनतम क्षमता बनाए रखेंगी। विस्तार विलय से पैदा होने वाली प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को की गई प्रतिबद्धताओं के तहत ऐसा किया जाएगा।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक सितंबर को एयर इंडिया के साथ विस्तार के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी थी। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। प्रस्तावित विलय के कारण कुछ प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताएं निगरानी संस्था ने उठाई थीं।  उनका समाधान करने के लिए एयरलाइंस ने विलय के संबंध में कुछ वादे किए हैं।

इन प्रतिबद्धताओं के अनुसार, एयर इंडिया ने स्वेच्छा से कुछ घरेलू और विदेशी मार्गों पर ‘न्यूनतम क्षमता / आपूर्ति स्तर’ बनाए रखने की पेशकश की है। सीसीआई के 73 पृष्ठ के आदेश के अनुसार, इसमें घरेलू खंड में भुवनेश्वर-दिल्ली, बेंगलुरु-गुवाहाटी, कोचीन-दिल्ली, दिल्ली-तिरुवनंतपुरम, अमृतसर-दिल्ली, भुवनेश्वर-मुंबई और बेंगलुरु-दिल्ली मार्ग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्गों में दिल्ली-सिडनी, दिल्ली-मेलबर्न, दिल्ली-पेरिस और दिल्ली-फ्रैंकफर्ट में एयर इंडिया न्यूनतम क्षमता/आपूर्ति स्तर बनाए रखेगी।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें