Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp के धमाकेदार फीचर, यूजर्स के आएंगे बड़े काम, तुरंत जान लें!

 

नई दिल्ली: व्हाट्सप्प का उपयोग आजकल मैसेजिंग के लिए हर कोई करता है। व्हाट्सप्प के बहुत से फीचर्स हम रोजाना अपनी काम काज में करते रहते है। व्हाट्सप्प रिपोर्ट्स के मुताबिक लेटेस्ट एंड्रॉड WhatsApp बीटा (2.23.21.4 वर्जन) अब गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। WABetaInfo के मुताबिक इस अपडेट को बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

इस अपडेट के जरिए बीटा टेस्टर्स नए फीचर्स को एक्सपीरिएंस कर सकेंगे। साथ ही कुछ बीटा टेस्टर्स मॉडर्न स्टाइल वाले रीडिजाइन्ड चैट अटैचमेंट मेन्यू को भी एक्सेस कर सकेंगे. हालांकि, ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और केवल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. ऐसे में ये फीचर कब तक सार्वजनिक तौर पर जारी किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है।

अपडेट इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को मैसेज ऑप्शन्स के अंदर एक नया पिन एक्शन का फीचर दिखाई देगा। इससे यूजर्स अपने चैट के भीतर मैसेज को टॉप में पिन कर पाएंगे। इससे यूजर्स अक्सर उपयोग किए जाने वाले मैसेज को तेजी से एक्सेस कर पाएंगे। यूजर्स को पिन्ड मैसेज के लिए कुछ कंट्रोल ऑप्शन्स भी मिलेंगे. यूजर्स 24 hours, 7 days या 30 days वाले ऑप्शन्स में से सेलेक्ट कर पाएंगे. इस ड्यूरेशन से ये तय हो सकेगा कि मैसेज कब तक चैट में डिस्प्ले होता रहेगा।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version