Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के उद्योग मंत्री के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर की चर्चा

October 20, 2023

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के उद्योग मंत्री के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर की चर्चा
 सिंगापुर: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। वह सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज (शुक्रवार) सुबह व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मिलकर अच्छा लगा। हमने दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।’’उन्होंने कहा कि वह भारत- सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं। जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें