Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fairfax India बेंगलुरु हवाई अड्डा संचालक BIALमें खरीदेगी 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी

December 5, 2024

Fairfax India बेंगलुरु हवाई अड्डा संचालक BIALमें खरीदेगी 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी

नई दिल्ली: फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स की योजना बेंगलुरू हवाई अड्डा परिचालक बीआईएएल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की है। इससे उसकी कुल शेयरधारिता बढक़र 74 प्रतिशत हो जाएगी। बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल)..फेयरफैक्स इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और कर्नाटक राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

बीआईएएल में अन्य दो संस्थाओं की 13-13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फेयरफैक्स इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह लेन-देन 2025 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद बीआईएएल में अतिरिक्त 10 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी फेयरफैक्स इंडिया द्वारा कुल 25.50 करोड़ डॉलर में हासिल की जाएगी।

खरीद मूल्य तीन किस्त में दिया जाएगा जिसमें से पहली किस्त का भुगतान 2025 की पहली तिमाही में समापन तिथि पर किया जाएगा। दूसरी तथा तीसरी किस्त का भुगतान क्रमश? 31 अगस्त 2025 और 31 जुलाई 2026 के आसपास किया जाना है। फेयरफैक्स इंडिया, सीमेंस प्रोजेक्ट्स वेंचर्स से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है।

फेयरफैक्स इंडिया के संस्थापक प्रेम वत्स ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हम 2017 में बीआईएएल में अपने शुरुआती निवेश के बाद से मिली शानदार साझेदारी के लिए सीमेंस को धन्यवाद देना चाहते हैं। बीआईएएल में यह अतिरिक्त निवेश बीआईएएल द्वारा प्रस्तुत निरंतर विकास के अवसरों में हमारे विश्वास का प्रमाण है ।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें