Site icon Dainik Savera Times

विदेशी बाजारों में गिरावट जारी, खाद्य तेलों में टिकाव

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के साथ ही स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि अरहर और मसूर दाल सस्ती हो गई।तेल-तिलहन: वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 46 रिंगिट गिरकर 3789 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.31 सेंट की गिरावट के साथ 54.33 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ की कीमतें स्थिर रही। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलजुला रुख रहा। इस दौरान अरहर दाल 100 रुपये और मसूर दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वहीं, चना, दाल चना, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव टिके रहे। अनाज : अनाज मंडी में भी टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

Exit mobile version