Site icon Dainik Savera Times

फेड रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के संकेत का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई: वैश्विक बाजार के कमजोर रुख से बीते सप्ताह गिरावट पर रहे घरेलू शेयर बाजार पर फेड रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल बैठक में महंगाई की ऊंची दर को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने के संकेत का अगले सप्ताह बाजार पर असर रहेगा। बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 62.15 अंक अर्थात् 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 64886.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.35 अंक यानी 0.22 प्रतिशत टूटकर 19265.80 अंक पर आ गया। वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली हुई, जिसने बाजार और अधिक गिरने से बचाया। बीते सप्ताह मिडकैप 452.59 अंक अर्थात 1.5 प्रतिशत की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 30717.91 अंक और स्मॉलकैप 772.63 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की छलांग लगाकर 36055.96 अंक पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version